Sunday, November 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशअपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का किया निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का किया निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती विनीता सिंह के द्वारा गुरूवार को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लिफ्टों की क्रियाशीलता, एसटीपी, लांड्री व किचन से निकलने वाले विजिटेबल वेस्ट से जैविक खाद बनाये जाने के कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पुरानी बिल्डिंग की लिफ्ट की मियाद पूरी हो चुकी है, नई लिफ्ट के लिए चिकित्सा महानिदेशक को पत्र प्रेषित किया गया है। नई बिल्डिंग में टीबी वार्ड के लिए लिफ्ट की व्यवस्था के बारे में जानकारी लिए जाने पर बताया गया कि नई बिल्डिंग में टीबी मरीजों के लिए अभी अलग से लिफ्ट की व्यवस्था नहीं है और नई बिल्डिंग की लिफ्ट से टीबी मरीजों के आने-जाने से अन्य लोगो को भी संक्रमण की आशंका रहती है, इसलिए उनके लिए अलग से लिफ्ट बनाये जाने की व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। चिकित्सालय के एसटीपी में मडपम्प अभी नहीं लगा होने की वजह से एसटीपी अभी क्रियाशील नहीं है। सम्बंधित कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल से समन्वय कर मडपम्प की व्यवस्था की जा रही है। लांड्री के निरीक्षण में आॅटोमेटिक प्रेस मशीन खराब पायी गयी और हाथ से कपड़ा प्रेस होते पाया गया। कपड़ा धोने की 3 आॅटोमेटिक मशीने क्रियाशील पायी गयी तथा दो मशीन निष्प्रयोज्य हो चुकी है, उनके क्रय हेतु टेण्डर जारी किया गया है। वेजिटेबल वेस्ट से जैविक खाद बनाने की मशीन ठीक है, नगर निगम से समन्वय कर संचालित किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RELATED ARTICLES

ईरान के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी देने पर अमेरिका ने रखा 2 करोड़ डॉलर का इनाम

संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में अहम जानकारी देने वाले के लिए 2 करोड़ डॉलर (20 मिलियन डॉलर) तक...

यूरोप में सात उड़ानों को मिली बम की संदिग्ध धमकियां, कई देशों में विमानों की हुई जांच

यूरोप भर में सात अलग-अलग उड़ानों को बम की संदिग्ध धमकियों का निशाना बनाया गया है। इन संदिग्ध धमकियों के सामने आने के बाद सुरक्षा...

फ्लोरिडा विमान हादसा: दुर्घटनास्थल से तीन मील दूर मिले महत्वपूर्ण हिस्से, एनटीएसबी ने शुरू की जांच

अमेरिका के फ्लोरिडा में हुए एक विमान हादसे की जांच के सिलसिले में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks