Friday, April 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशबाल रोग विशेषज्ञ डॉ० तारिक एहसन खान ने बच्चों के स्वास्थ्य एव...

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ० तारिक एहसन खान ने बच्चों के स्वास्थ्य एव स्वस्थ रहने के प्रति सजग रहने की अपील की

शमशाद आलम ब्यूरो

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बस्ती जनपद! के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल लाइफ लाइन हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तारिक एहसानखान ने जनपदवासियों से बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम और बढ़ते संक्रमण के दौर में छोटे बच्चों की देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है। थोड़ी सी लापरवाही भी बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है, इसलिए अभिभावकों को बच्चों के खान-पान, स्वच्छता और नियमित जांच पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

डॉ. तारिक खान ने बताया कि वर्तमान समय में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में बच्चों में सर्दी-जुकाम, बुखार, वायरल संक्रमण, एलर्जी और पेट संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता वयस्कों की तुलना में कम होती है, इसलिए वे संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। ऐसे में माता-पिता को बच्चों की दिनचर्या और खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि वे बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।

RELATED ARTICLES

बस्ती ऑडिटोरियम में 1000 महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई मशीन का वितरण

बस्ती रितेश कनौजिया संवाददाता बस्ती ऑडिटोरियम में 1000 महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई मशीन का वितरण किया गया। ये मैराथन कार्य मनीष...

पत्रकारों के लिए सजी US सिनेमा की महफिल, अक्षय कुमार की फिल्म के साथ हुआ सम्मान

रिपोर्टर: राहुल कुमार गाजियाबाद। शहर के सिहानी चुंगी रोड स्थित प्रसिद्ध US सिनेमा (Movie World) में पत्रकारों के सम्मान में एक विशेष गरिमामयी कार्यक्रम का...

शादी से लौट रही दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में पलटी, 4 घायल

सीतापुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। शादी समारोह से वापस लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र