Sunday, October 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में युवक की संदिग्ध हालत में मौत: जहरीला पदार्थ खाने के...

सीतापुर में युवक की संदिग्ध हालत में मौत: जहरीला पदार्थ खाने के बाद मुंह से निकला झाग, पत्नी अस्पताल लेकर पहुंची

निष्पक्ष पत्रकार सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ बिसवां सीतापुर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीतापुर। जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई।

परिजनों के अनुसार, युवक के मुंह से झाग निकलने लगा तो परिजनों में हड़कंप मच गया। उसकी पत्नी उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अनिरुद्ध कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला जहरीला पदार्थ खाने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks