Saturday, July 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी: टेरर फंडिंग के शक में बाल रोग विशेषज्ञ के घर ATS...

वाराणसी: टेरर फंडिंग के शक में बाल रोग विशेषज्ञ के घर ATS और IB की छापेमारी, परिवार नजरबंद

वाराणसी: टेरर फंडिंग के शक में बाल रोग विशेषज्ञ के घर ATS और IB की छापेमारी, परिवार नजरबंदवाराणसी। धर्मनगरी वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एटीएस (ATS) और आईबी (IB) की संयुक्त टीम ने ओमकालेश्वर मोहल्ले में एक मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ (Child Specialist) के घर पर धावा बोल दिया। छापेमारी इतनी गोपनीय थी कि घंटों तक स्थानीय लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिवार को नजरबंद कर दिया है और घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखनऊ कनेक्शन और टेरर फंडिंग 

सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई के तार लखनऊ में हाल ही में पकड़े गए चार संदिग्ध आतंकियों से जुड़े हो सकते हैं। आशंका जताई जा रही है कि डॉक्टर के परिवार का संबंध किसी प्रकार की टेरर फंडिंग (Terror Funding) से है।

सुरक्षा एजेंसियां डॉक्टर और उनकी पत्नी के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को बारीकी से खंगाल रही हैं।अस्पताल और घर पर कड़ा पहराजिस दो मंजिला मकान में छापेमारी चल रही है, उसके भूतल (Ground Floor) पर डॉक्टर दंपती का अस्पताल संचालित होता है और प्रथम तल पर परिवार रहता है। छापेमारी के दौरान अस्पताल में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। आदमपुर थाने की पुलिस घर के बाहर सुरक्षा घेरा बनाए हुए है, जबकि भीतर केंद्रीय और राज्य की एजेंसियां पूछताछ और जांच में जुटी हैं।स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का बाजार गरमजैसे ही मोहल्ले के लोगों को इस कार्रवाई की जानकारी मिली, इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया है, लेकिन पूरी कमान सुरक्षा एजेंसियों के हाथ में है। माना जा रहा है कि पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों की जांच का यह दौर अभी लंबा चल सकता है, जिससे कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

पुलिस की बड़ी सफलता: डेढ़ माह पुरानी लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट: सत्य प्रकाश शुक्ला, जिला ब्यूरो चीफ, सीतापुर अटरिया/सीतापुर, 15 जुलाई। थाना अटरिया पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व हुई लूट की वारदात का सफल खुलासा...

गाँव में सभी दीदियों को रोजगार देने हेतु संकल्पित भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी दीदियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ना

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर बरवल ईश्वरी प्रसाद ग्राम सभा में परिवार संतृप्तिकरण की बैठक ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में इस बात...

100 छात्राओं को निशुल्क टैबलेट देकर डिजिटल शिक्षा की अलख जगाई -शिक्षा और तकनीक में जिले को नई पहचान दिलाना लक्ष्य-मनीष मिश्रा

ब्यूरो चीफ शेषनाथ पाठक बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की बढ़ती भूमिका को देखते हुए जिले में एक सराहनीय पहल सामने आई है। सामाजिक...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र