Tuesday, October 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशबाबा मंशा राम मंदिर में दो महिला श्रद्धालुओं के साथ टप्पेबाजी, मंगलसूत्र...

बाबा मंशा राम मंदिर में दो महिला श्रद्धालुओं के साथ टप्पेबाजी, मंगलसूत्र व लॉकेट चोरी

जिला ब्यूरो चीफ: सत्य प्रकाश शुक्ला

बिसवां (सीतापुर)। जनपद सीतापुर के थाना बिसवां क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बाबा मंशा राम मंदिर में सोमवार को दर्शन-पूजन के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं के साथ टप्पेबाजी की घटना सामने आई। भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात टप्पेबाजों ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र तथा दूसरी महिला के गले से लॉकेट चोरी कर लिया। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, कैथी टोला निवासी गीता पांडे अपनी बहू साक्षी पांडे के साथ बाबा मंशा राम मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। दर्शन के दौरान भीड़ का लाभ उठाकर अज्ञात टप्पेबाज उनके गले से मंगलसूत्र पार कर फरार हो गया।

वहीं, इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी रजनी अपनी बेटी का मुंडन संस्कार कराने मंदिर आई थीं। इसी दौरान उनके गले में पहना हुआ लॉकेट भी अज्ञात टप्पेबाज चोरी कर ले गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस तथा प्रभारी निरीक्षक राम राघव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं से जानकारी लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान ने बताया कि मामले में थाना बिसवां पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही घटना का सफल खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks