शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया।*
*”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, मातृ सम्मान तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ एवं हरित भविष्य के निर्माण हेतु प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा रोपित कर उसके संरक्षण का आह्वान किया गया।*

