Thursday, July 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशपत्रकार के साथ किए गए दुर्व्यवहार की जांच को लेकर पत्रकारों का...

पत्रकार के साथ किए गए दुर्व्यवहार की जांच को लेकर पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल मिला एसएसपी से

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी से मिलकर पुलिस द्वारा पत्रकार अमित भारती के साथ किए गए दुर्व्यवहार की जांच करा कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
जानकारी के अनुसार दिनांक 10-11 जुलाई 2026 की रात्रि में स्थानीय खूनीपुर, गोरखपुर क्षेत्र में समाचार संकलन (कवरेज) के दौरान द समाचार टाइम्स के पत्रकार श्री अमित कुमार भारती के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि क्षेत्राधिकारी कोतवाली के निर्देश पर उन्हें समाचार कवरेज करने से रोका गया तथा उनका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर अन्य पत्रकार साथियों द्वारा जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि संबंधित मोबाइल थाना कोतवाली में रखा गया है। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद मोबाइल लगभग 2 से 2.5 घंटे बाद वापस किया गया। साथ ही यह भी आरोप है कि मोबाइल में मौजूद घटना से संबंधित वीडियो फुटेज डिलीट कराई गई, जिससे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता प्रभावित हुई।
यदि उक्त आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो यह न केवल प्रेस की स्वतंत्रता एवं अभिव्यक्ति की आजादी से जुड़ा गंभीर विषय है, बल्कि पत्रकारों के संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से उक्त प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई करने की मांग की और
यदि किसी अधिकारी अथवा पुलिसकर्मी की भूमिका दोषपूर्ण पाई जाए तो उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी की जाए।

पत्रकारों को समाचार संकलन के दौरान निर्भय एवं स्वतंत्र रूप से कार्य करने हेतु सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाए। और हर थाना और चौकी पर निर्देश दिया जाए की भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
बाद में समस्त पत्रकारों ने निर्णय लिया कि अगर उचित कारवाई नहीं हुई तो इस घटना को गोरखपुर जिला स्थाई समिति की बैठक में दमदारी के साथ उठाया जाएगा तथा इसकी शिकायत प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के साथ मानवाधिकार आयोग में भी की जाएगी।

इस प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से मोहम्मद यूसुफ ,पंकज पांडे ,राजेश श्रीवास्तव ,आदर्श कुमार श्रीवास्तव, शेषनाथ पाठक,दिनेश चन्द्र मिश्रा, सूयश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, परशुराम विश्वकर्मा, प्रिंस चौधरी, केके श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, विनय विनय तिवारी, फिरोज खान, प्रिंस पांडे सुयस भारद्वाज, पुनीत भारद्वाज, पंचानन पांडे, पवन गुप्ता, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, दिवाकर चौधरी, पुष्पांजलि राय, सौम्या गुप्ता, सोनी निगम, सुनील पांडे, अमरजीत गुप्ता, इमरान खान, मिलोगे अली, सुशील सिंह, बबलू प्रजापति, दबीर आलम, सलीम सिद्दीकी, अमित ओझा, अजय गुप्ता, अजीज अहमद फ्रेजर, आबिद अली, मोहम्मद साकिब आदि रहे मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

गाँव में सभी दीदियों को रोजगार देने हेतु संकल्पित भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी दीदियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ना

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर बरवल ईश्वरी प्रसाद ग्राम सभा में परिवार संतृप्तिकरण की बैठक ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में इस बात...

100 छात्राओं को निशुल्क टैबलेट देकर डिजिटल शिक्षा की अलख जगाई -शिक्षा और तकनीक में जिले को नई पहचान दिलाना लक्ष्य-मनीष मिश्रा

ब्यूरो चीफ शेषनाथ पाठक बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की बढ़ती भूमिका को देखते हुए जिले में एक सराहनीय पहल सामने आई है। सामाजिक...

साइबर अपराध के रोकथाम व कार्यवाही के संदर्भ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महत्वपूर्ण बैठक

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस में साइबर अपराध के रोकथाम व कार्यवाही विषय पर थानों पर नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र