Sunday, October 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशअंगेठा पुलिस चौकी के पास यातायात माह का शुभारंभ, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अंगेठा पुलिस चौकी के पास यातायात माह का शुभारंभ, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सीतापुर। बिसवां-लहरपुर मार्ग स्थित अंगेठा पुलिस चौकी के पास अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा यातायात माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चौकी इंचार्ज द्वारा किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया और सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया गया। विशेष रूप से बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले लोगों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ऐसे वाहन चालकों को माला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें आगे से नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में प्रखंड उपाध्यक्ष सचिन वर्मा, नीरज, महामंत्री आशीष विश्वकर्मा, पत्रकार सत्य प्रकाश शुक्ला, दुर्गेश वर्मा, अंकित गुप्ता (राष्ट्रीय किसान परिषद), कृपा शंकर, अंकित, नीरज सहित थाना तालगांव क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अंगेठा पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज, चौकी दीवान एवं सिपाहियों की उपस्थिति में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks