Sunday, May 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअपराधबिहार से लाकर 15 हजार रुपये में असलहे बेचता था कल्लू, गिरफ्तार

बिहार से लाकर 15 हजार रुपये में असलहे बेचता था कल्लू, गिरफ्तार

जौनपुर। तेजी बाजार पुलिस ने गौराकला निवासी कृष्णा सिंह उर्फ कल्लू सिंह को गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने कल्लू के बारे में पुलिस को बताया था। आरोपी हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में पहले से ही वांछित चल रहा था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में बताया कि वह बिहार से अवैध असलहा खरीदकर लाता था और 15 हजार रुपये में बेचता था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, 15 हजार रुपये और एक बाइक बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को बरचौली पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने बताया कि वह अवैध असलहा बिहार से लाकर क्षेत्र में बेचता है। उसके पास से असलहा के बेचने से मिले 15 हजार रुपये भी बरामद हुए। थानाध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल के मुताबिक आरोपी और असलहा खरीदने बिहार जा रहा था। एक दिन पहले मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुए राहुल यादव ग्राम सरौली, अतुल सिंह निवासी भटौली, विपिन पाल निवासी करसावां थाना सरायख्वाजा, गुडलक तिवारी निवासी खानपुर थाना सिंगरामऊ, शंशाक सिंह उर्फ साहिल निवासी आहोपुर थाना सिंगरामऊ भीउसके मित्र हैं। वे असलहा खरीदने के लिए आए थे। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित 12 केस दर्ज हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

RELATED ARTICLES

बस्ती मंडल में कानून व्यवस्था और राजस्व वसूली को लेकर सख्त निर्देश, अधिकारियों को तेज कार्रवाई के आदेश

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो बस्ती मंडल में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा राजस्व वसूली की प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से...

फतेहपुर में हाईटेंशन लाइन से जलकर गिरा पेड़ : घंटों तक अवरुद्ध रहा फतेहपुर-रामनगर मार्ग, कड़ी मसक्कत बाद आवागमन बहाल

तहसील क्षेत्र अन्तर्गत फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर देर रात एक आम का पेड़ हाईटेंशन लाइन की चपेट में जलकर सड़क पर गिर गया। देवखरिया गांव...

तेज रफ़्तार मोटरसाईकिल की पिकअप से हुई टक्कर युवक घम्भीर रूप से घायल

बाराबंकी थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला अन्तर्गत  ग्राम छेदा में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। इस हादसे...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र