Sunday, October 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशइंटरलॉकिंग उखड़वाकर डीएम ने जांची सड़क की गुणवत्ता, खामियां मिलने पर कार्रवाई

इंटरलॉकिंग उखड़वाकर डीएम ने जांची सड़क की गुणवत्ता, खामियां मिलने पर कार्रवाई

मिश्रिख / सीतापुर जिले में सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी (डीएम) ने सख्त रुख अपनाया है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने इंटरलॉकिंग सड़क को उखड़वाकर उसकी गुणवत्ता की जांच कराई। जांच में कई खामियां सामने आने पर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि सड़क निर्माण में मानकों का सही ढंग से पालन नहीं किया गया है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने मौके पर मौजूद जूनियर इंजीनियर (जेई) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

साथ ही डीएम ने संबंधित ठेकेदार के भुगतान में कटौती करने के आदेश भी दिए हैं, ताकि भविष्य में निर्माण कार्यों में लापरवाही न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता से समझौता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की नियमित जांच की जाए और जहां भी गड़बड़ी मिले, वहां सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks