Friday, November 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजौनपुर में कम बकाया पर कट रही उपभोक्ताओं की बिजली:लखनऊ से आपूर्ति...

जौनपुर में कम बकाया पर कट रही उपभोक्ताओं की बिजली:लखनऊ से आपूर्ति बंद, तकनीकी खामियों से बढ़ रहे बिल

जौनपुर में विद्युत विभाग की डिजिटल व्यवस्था और स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए समस्या बन गए हैं। तकनीकी खामियों और विभागीय लापरवाही के कारण मामूली बकाया राशि पर भी बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। वहीं, उपभोक्ताओं को बिजली न मिलने के बावजूद अतिरिक्त बिल भेजे जा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुंगराबादशाहपुर निवासी सीताराम चौरसिया के साथ भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। उनके मात्र 219 रुपये के बिल बकाया होने पर 30 मार्च को लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम से उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया।

बिजली आपूर्ति बंद होने के बावजूद सीताराम चौरसिया के मोबाइल पर प्रतिदिन 30 से 40 रुपये अतिरिक्त बिल जुड़ने के संदेश आ रहे हैं। कनेक्शन कटने के बाद से वह अंधेरे में रहने को मजबूर हैं और घर में उजाले के लिए सोलर तथा अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं का सहारा ले रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि बिजली गुल होने के बाद भी मीटर लगातार बिल बना रहा है।

इस संबंध में बदलापुर निवासी विनोद मोदनवाल ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल दोगुना आ रहा है। उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी नहीं जा रही हैं। उनका कहना है कि मनमाने तरीके से कनेक्शन काटना परेशानी का कारण बन गया है।

बदलापुर के ही शेषभान मिश्र ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल अधिक आ रहा है। रिचार्ज न होने पर बिजली स्वतः कट जाती है, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सीताराम चौरसिया का बकाया बिल बढ़कर 358 रुपये हो गया है। मोबाइल पर लगातार बिल बढ़ने के संदेश आने के बाद वह अपनी शिकायत लेकर विभागीय अधिकारियों के पास जा रहे हैं, लेकिन इस गड़बड़ी को ठीक करने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

लीबिया में रूसी युद्धपोत पर यूक्रेनी ड्रोन हमले का दावा, ज़ेलेंस्की के बयान पर क्रेमलिन ने दी चेतावनी

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने दावा किया है कि लीबिया में एक रूसी युद्धपोत को यूक्रेनी ड्रोनों द्वारा निशाना बनाया गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति...

बढ़ते तापमान और चरम मौसम से क्रैनबेरी की खेती पर संकट, नई किस्मों को विकसित करने में जुटे वैज्ञानिक

विस्कॉन्सिन के ग्रामीण इलाकों में इस समय क्रैनबेरी की कटाई का मौसम चल रहा है, जिससे वहां का परिदृश्य चटक लाल रंग में रंगा...

विवादों और इस्तीफे के कुछ ही दिनों बाद एनवीडिया के जेनसन हुआंग की उल्लेखनीय वापसी

तकनीकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एनवीडिया के जेनसन हुआंग को लेकर एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। हाल ही में पद छोड़ने के बाद...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks