Saturday, July 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेश4 वर्षीय बच्ची की हत्या व दुष्कर्म मामले पर गरिमा गार्डन में...

4 वर्षीय बच्ची की हत्या व दुष्कर्म मामले पर गरिमा गार्डन में प्रदर्शन, जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्टर: राहुल कुमार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गाजियाबाद। आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 को गरिमा गार्डन स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के महासचिव अकबर चौधरी ने शमशाद कॉलोनी में 4 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या एवं दुष्कर्म की घटना को लेकर गाजियाबाद प्रशासन के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि ऐसी घिनौनी मानसिकता वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि फिलहाल शांतिपूर्वक ज्ञापन दिया जा रहा है, लेकिन यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार से फोन पर बातचीत भी की गई, जिसमें उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद अकबर चौधरी ने पुतला दहन का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर केवल ज्ञापन देने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों स्थानीय निवासी मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की।

RELATED ARTICLES

पुलिस की बड़ी सफलता: डेढ़ माह पुरानी लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट: सत्य प्रकाश शुक्ला, जिला ब्यूरो चीफ, सीतापुर अटरिया/सीतापुर, 15 जुलाई। थाना अटरिया पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व हुई लूट की वारदात का सफल खुलासा...

गाँव में सभी दीदियों को रोजगार देने हेतु संकल्पित भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी दीदियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ना

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर बरवल ईश्वरी प्रसाद ग्राम सभा में परिवार संतृप्तिकरण की बैठक ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में इस बात...

100 छात्राओं को निशुल्क टैबलेट देकर डिजिटल शिक्षा की अलख जगाई -शिक्षा और तकनीक में जिले को नई पहचान दिलाना लक्ष्य-मनीष मिश्रा

ब्यूरो चीफ शेषनाथ पाठक बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की बढ़ती भूमिका को देखते हुए जिले में एक सराहनीय पहल सामने आई है। सामाजिक...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र