सीतापुर। तहसील लहरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरियापुर स्थित अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल में पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे पत्रकारों एवं गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोक दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताया जा रहा है कि जब संबंधित लोग गौशाला का जायजा लेने पहुंचे, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। काफी देर तक समझाने के बावजूद गेट बंद कर दिया गया और किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।
इतना ही नहीं, कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं, जिससे मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर नाराजगी देखी जा रही है और लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
ग्राम प्रधान की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गौशाला में सब कुछ सही है तो निरीक्षण से रोकने की क्या आवश्यकता है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
ब्यूरो रिपोर्ट: सत्य प्रकाश शुक्ल (निष्पक्ष पत्रकार, बिसवां सीतापुर)

