सीतापुर। जिले में नहर फटने से आसपास के खेतों में पानी भर गया, जिससे किसानों की खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। अचानक नहर का किनारा टूटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते कई बीघा जमीन पानी में डूब गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ग्रामीणों के अनुसार, नहर के किनारे किसी जानवर द्वारा मिट्टी खोदे जाने की आशंका जताई जा रही है, जिससे कमजोर हुआ तटबंध अचानक टूट गया। पानी तेज गति से खेतों में घुस गया, जिससे गेहूं व अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ।
घटना की सूचना मिलने के बाद सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। जेसीबी मशीनों की मदद से टूटे हुए हिस्से को बंद करने और पानी के बहाव को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
किसानों का कहना है कि समय पर मरम्मत न होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। कई किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही नहर की मरम्मत कर स्थिति को सामान्य किया जाएगा।

