Thursday, June 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

सीतापुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर से

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिश्रिख कोतवाली / सीतापुर जिले मेें एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, विवाहिता की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने विवाहिता की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली की अहम भूमिका: डॉ. वी.के. वर्मा

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो चीफ बस्ती बढ़ती जीवनशैली संबंधी समस्याओं में हाई ब्लड प्रेशर बड़ी चुनौती आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, अनियमित खान-पान और शारीरिक...

पुलिस भर्ती परीक्षा में यातायात नियमों की उड़ीं धज्जियां

पूर्वांचल विश्वविद्यालय गेट के सामने ई-रिक्शा में क्षमता से अ​धिक भरे सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद...

पांच सड़क हादसों में टेंट हाउस संचालक समेत पांच की मौत

सड़क दुर्घटना में मृतक कुमार आशीष की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में टेंट हाउस संचालक सहित...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र