सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थाना रामकोट / सीतापुर जिले में रविवार को तेज रफ्तार बाइक और ऑटो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, हादसा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में हुआ, जहां बाइक सवार और ऑटो आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ऑटो में सवार कई लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने पति-पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का इलाज जारी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

