Thursday, November 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशमुख्य सचिव ने 77वें गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण

मुख्य सचिव ने 77वें गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण

लाइव सत्यकाम न्यूज, लखनऊ : प्रदेश के मुख्य सचिव श्री एस.पी.गोयल ने आज मुख्य सचिव आवास परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता संग्राम में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों, शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हमारे देश के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी दिन 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। हम सभी इस गणतंत्र भारत के नागरिक होने के नाते अत्यंत सौभाग्यशाली हैं। आज भारत ‘विकसित भारत’ के संकल्प की दिशा में तेज गति से अग्रसर है। इस यात्रा में प्रत्येक नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी और समाज के हर वर्ग को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना होगा।
इस अवसर पर समारोह में प्रमुख स्टाफ ऑफिसर श्रीमती अमृता सोनी, स्टाफ ऑफिसर श्री रविन्द्र कुमार सहित, मुख्य सचिव कार्यालय एवं आवास के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RELATED ARTICLES

फ्लोरिडा तट के पास डूबा ऐतिहासिक अमेरिकी जहाज ‘एसएस यूनाइटेड स्टेट्स’, बनेगा दुनिया की सबसे बड़ी कृत्रिम चट्टान

अमेरिका का ऐतिहासिक महासागरीय लाइनर 'एसएस यूनाइटेड स्टेट्स' अपनी अंतिम समुद्री यात्रा पूरी कर चुका है। फ्लोरिडा में डेस्टिन के तट पर बुधवार को...

दिव्यांग यात्रियों को सेवा देने से इनकार के आरोप में अमेरिकी न्याय विभाग ने लिफ़्ट पर दर्ज किया मुकदमा

अमेरिकी न्याय विभाग ने प्रमुख राइड-शेयरिंग कंपनी लिफ़्ट (Lyft) के खिलाफ भेदभाव का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है। कंपनी पर आरोप है...

सैंडपेपर विवाद से आगे बढ़ने की कोशिश में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, लेकिन अब भी चर्चा में बना हुआ है मामला

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का साल 2018 का कुख्यात सैंडपेपर विवाद इतने वर्षों बाद भी पूरी तरह खत्म नहीं हो सका है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भले ही...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks