Wednesday, November 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमनोरंजन10 साल तक किया नौकरानी का रेप और फिर शादी से मुकरा...

10 साल तक किया नौकरानी का रेप और फिर शादी से मुकरा Ranveer Singh का को-स्टार Nadeem Khan, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के सह-कलाकार रहे अभिनेता नदीम खान एक गंभीर कानूनी विवाद में फंस गए हैं। उन पर उनकी घरेलू सहायिका ने पिछले 10 वर्षों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 41 वर्षीय अभिनेता को 22 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया, जो फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधिकारी के अनुसार, 41 वर्षीय पीड़िता विभिन्न अभिनेताओं के घर घरेलू काम करती थी, जहां वह सालों पहले खान के संपर्क में आई थी। पीड़िता का आरोप है कि नदीम खान ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने पिछले एक दशक में मालवानी और वर्सोवा स्थित अपने आवासों पर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

जब अभिनेता ने शादी करने से इनकार कर दिया, तब महिला ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि चूंकि अपराध की शुरुआत मालवानी थाना क्षेत्र से हुई थी और पीड़िता भी वहीं रहती है, इसलिए वर्सोवा पुलिस ने ‘जीरो FIR’ दर्ज कर मामले को मालवानी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।

RELATED ARTICLES

मध्य पूर्व पहुंचा तीसरा अमेरिकी विमानवाहक पोत, हजारों अतिरिक्त सैनिकों की हुई तैनाती

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, अमेरिका का एक तीसरा विमानवाहक पोत मध्य पूर्व पहुंच गया है। यूएस सेंट्रल कमांड ने सोमवार को एक सोशल...

एनवीडिया चिप निर्यात विवाद: राष्ट्रपति ट्रंप ने वाणिज्य मंत्री लुटनिक का किया बचाव, जेन्सेन हुआंग की वापसी की उठी मांग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक का समर्थन करते हुए उनका बचाव किया है। लुटनिक पर उन्नत एआई चिप्स के...

ग्रैमी नामांकन: ब्रिटिश गायिका रे को 11 श्रेणियों में मिली जगह, डॉली पार्टन और रोशालिया भी हुईं शामिल

संगीत जगत के प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कारों के नामांकनों में ब्रिटिश गायिका रे (Raye), रोशालिया (Rosalía) और डॉली पार्टन (Dolly Parton) को प्रमुखता से स्थान...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks