लहरपुर/सीतापुर। जनपद के विकासखंड लहरपुर अंतर्गत ग्राम बसंतीपुर में स्थित तालाब ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब पर ताला लगा रहता है और महीने में केवल 1 से 2 दिन ही खोला जाता है। भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को पानी और अन्य जरूरतों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ग्रामीणों का कहना है कि तालाब पहले गांव के लोगों के उपयोग में आता था, लेकिन अब अधिकतर समय बंद रहने के कारण इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है। साथ ही तालाब सूखा पड़ा है और अंदर जाने की भी कोई उचित व्यवस्था नहीं है।
गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब को नियमित रूप से खुलवाया जाए, साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को राहत मिल सके। वहीं ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे संबंधित अधिकारियों से शिकायत करेंगे।

