Friday, July 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअपराधजौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

मीरगंज और मछलीशहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार की देर रात एक बड़ी कार्रवाई में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाश के पास से 0.315 बोर का तमंचा, कारतूस, खोखा और एक हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार बदमाश का नाम आरिफ है और उसका लंबा आपराधिक इतिहास है। उस पर जौनपुर समेत कई अन्य जिलों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

थानाध्यक्ष मीरगंज प्रशांत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने गोधना त्रिमुहानी के समीप चेकिंग शुरू की। तभी बंधवा गोधना की तरफ से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आते दिखे।पुलिस टीम को देख वे चौकीखुर्द से चितांव त्रिमुहानी पर मुड़कर भागने का प्रयास किये। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरिफ के पैर में गोली लगी और दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ लेकर भाग जाने में सफल रहा। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने कहा कि गिरफ्तार आरिफ पुत्र मैनुद्दीन निवासी लमहन थाना महराजगंज जौनपुर का लंबा आपराधिक इतिहास है। उस पर जौनपुर समेत कई अन्य जिलों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RELATED ARTICLES

गाँव में सभी दीदियों को रोजगार देने हेतु संकल्पित भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी दीदियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ना

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर बरवल ईश्वरी प्रसाद ग्राम सभा में परिवार संतृप्तिकरण की बैठक ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में इस बात...

100 छात्राओं को निशुल्क टैबलेट देकर डिजिटल शिक्षा की अलख जगाई -शिक्षा और तकनीक में जिले को नई पहचान दिलाना लक्ष्य-मनीष मिश्रा

ब्यूरो चीफ शेषनाथ पाठक बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की बढ़ती भूमिका को देखते हुए जिले में एक सराहनीय पहल सामने आई है। सामाजिक...

साइबर अपराध के रोकथाम व कार्यवाही के संदर्भ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महत्वपूर्ण बैठक

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस में साइबर अपराध के रोकथाम व कार्यवाही विषय पर थानों पर नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र