लहरपुर/सीतापुर जिले के लहरपुर क्षेत्र में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन एसडीएम, तहसीलदार समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामला दस्तावेजों में हेराफेरी से जुड़ा है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने पहले अपने असली पिता का नाम शैक्षिक अभिलेखों में दर्ज कराया, लेकिन बाद में अधिकारियों की मिलीभगत से आधार, पैन कार्ड, राशन कार्ड समेत अन्य सरकारी दस्तावेजों में अपने सौतेले पिता का नाम दर्ज करा लिया।
पीड़ित पक्ष ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा, जहां से आदेश मिलने पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के साथ-साथ उस समय के एसडीएम, तहसीलदार, एआरटीओ और पूर्ति निरीक्षक समेत कुल छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
पुलिस के मुताबिक, यह मामला दस्तावेजों में हेरफेर और राजस्व अभिलेखों में गलत प्रविष्टि से जुड़ा है। फिलहाल केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

