बिसवां : सीतापुर जिले में नाली को लेकर चल रहा विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब दबंगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच काफी समय से नाली को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और मामला इतना तूल पकड़ गया कि दबंग पक्ष के लोग अचानक घर में घुस आए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
हमले में महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
निष्पक्ष पत्रकार सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ बिसवां सीतापुर

