Wednesday, June 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअपराधजौनपुर में बाइक की डिग्गी से पार किए थे 5 लाख, एनकाउंटर...

जौनपुर में बाइक की डिग्गी से पार किए थे 5 लाख, एनकाउंटर में एक को लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

जौनपुर: मछलीशहर और पावरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मछलीशहर पर पंजीकृत मुकदमे में बाइक की डिग्गी से पैसा निकाल कर फरार हुए दो आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि उसके साथ उसका साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक, मछलीशहर और पावरा पुलिस की टीम ने 7 अप्रैल को एक व्यक्ति की बाइक से 5 लाख रुपए की लूट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कुंवरपुर के पास नाकाबंदी कर अपराध और अपराधियों के खिलाफ जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो लोग आते दिखे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया।

रोकने पर पुलिस पार्टी पर की फायरिंग

पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया जाने के बाद आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू की और प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर की गोली से एक अभियुक्त घायल हो गया।बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी सत्येंद्र कुमार दोबरे के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। अपने साथी को जमीन पर गिरता देख दूसरे आरोपी गुड्डू ने सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल से दबा जाने के कारण गुड्डू को भी चोट लगी है। दोनों को अस्पताल भेजा गया है और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 20 हजार रुपए कैश, 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है। इसके साथ ही आरोपियों की बाइक को भी सीज कर लिया गया है।

आरोपियों ने लुटे थे 5 लाख रुपए

पुलिस ने बताया कि 7 अप्रैल को बदलापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले शोभनाथ मिश्रा एसबीआई बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रहे थे। इसी दौरान मुस्तफाबाद यूनियन बैंक के पास रूककर चाय पीने लगे। पकड़े गए दोनों आरोपी उस समय शोभनाथ मिश्रा की रेकी कर रहे थे और जैसे ही मौका मिला दोनों ने उनकी बाइक की डिग्गी से 5 लाख रुपए निकाल लिए और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि सत्येंद्र कुमार के ऊपर कई जनपदों में कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं और वह इटावा का रहने वाला है। वहीं, उसका साथी गुड्डू उर्फ इकरार औरैया का रहने वाला है और उसके खिलाफ भी अलग-अलग जनपदों में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली की अहम भूमिका: डॉ. वी.के. वर्मा

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो चीफ बस्ती बढ़ती जीवनशैली संबंधी समस्याओं में हाई ब्लड प्रेशर बड़ी चुनौती आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, अनियमित खान-पान और शारीरिक...

पुलिस भर्ती परीक्षा में यातायात नियमों की उड़ीं धज्जियां

पूर्वांचल विश्वविद्यालय गेट के सामने ई-रिक्शा में क्षमता से अ​धिक भरे सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद...

पांच सड़क हादसों में टेंट हाउस संचालक समेत पांच की मौत

सड़क दुर्घटना में मृतक कुमार आशीष की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में टेंट हाउस संचालक सहित...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र