Tuesday, June 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश से सम्बंधित जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश से सम्बंधित जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में निराश्रित गोवंश से सम्बंधित जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य पशुचिकत्साधिकारी से सभी गौआश्रय स्थलों पर गर्मी के मौसम के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी गौआश्रय स्थलों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए है। सभी लम्बित भुगतानों को इसी माह किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सभी गौआश्रय स्थलों का नियमित सत्यापन होता रहे। किसी भी अनियमितता पर सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी। कहा कि सभी गौआश्रय स्थलों में हरा चारा, चोकर की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे तथा पीने के पानी एवं गर्मी से बचाव के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने गौआश्रय स्थलों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखने तथा बचे हुए सभी गौआश्रय स्थलों पर इसी माह तक सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए कहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RELATED ARTICLES

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गोरखपुर पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को बताए गए सुरक्षा के अधिकार

रिपोर्टर: शेषनाथ पाठक स्थान: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चला विशेष अभियान गोरखपुर जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और...

गोरखपुर में सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 13 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

रिपोर्टर: शेषनाथ पाठक स्थान: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर पुलिस की सख्त नजर गोरखपुर में सोशल मीडिया के माध्यम से कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की...

हनुमान जी मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा

ईशापुर खीरी ईशापुर जिला लखीमपुर खीरी मे एक भव्य हनुमान मन्दिर का किया गया निर्माण जिसके आयोजक है श्री रामेश्वर गुप्ता द्वारा किया गया जिसके...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र