Sunday, October 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजनपद में डीजल, पेट्रोल और सीएनजी का पर्याप्त भण्डार: जिलाधिकारी

जनपद में डीजल, पेट्रोल और सीएनजी का पर्याप्त भण्डार: जिलाधिकारी

रिपोर्टर : शहज़ाद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद में डीजल, पेट्रोल व सीएनजी का पर्याप्त भण्डार उपलब्ध है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में जिलापूर्ति अधिकारी की उपस्थिति में सभी कंपनियों के सेल्स ऑफिसरों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कंपनियों से अलग-अलग डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के स्टॉक की जानकारी प्राप्त की।
सभी सेल्स ऑफिसरों ने पुष्टि की कि जनपद में कोई भी पेट्रोल पंप ड्राई नहीं है तथा गाजियाबाद में डीजल, पेट्रोल और सीएनजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने पास डीजल, पेट्रोल या सीएनजी का अनावश्यक भण्डारण न करें और किसी भी पेट्रोल पंप पर बेवजह भीड़ न लगाएं। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से ईंधन की कमी को लेकर झूठी एवं भ्रामक अफवाहें न फैलाएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पेट्रोल पंप संचालक “नो हेलमेट, नो फ्यूल” नियम का सख्ती से पालन करें तथा खुले पात्र में डीजल या पेट्रोल की बिक्री न करें। आपूर्ति विभाग की टीमें प्रत्येक तहसील और क्षेत्र में लगातार निरीक्षण व छापेमारी कर रही हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि डीजल, पेट्रोल या सीएनजी का अनाधिकृत भण्डारण, डायवर्जन या कालाबाजारी करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks