Wednesday, June 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशतेज रफ़्तार मोटरसाईकिल की पिकअप से हुई टक्कर युवक घम्भीर रूप से...

तेज रफ़्तार मोटरसाईकिल की पिकअप से हुई टक्कर युवक घम्भीर रूप से घायल

बाराबंकी थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला अन्तर्गत  ग्राम छेदा में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर तमाम लोग एकत्रित हो गए |

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राधेश्याम (26 वर्षीय) पुत्र छोटेलाल निवासी भगाईपुर अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे कि छेदा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी पिकअप में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए और वही सड़क पर गिर गए। घटना के बाद तमाम भीड़ जमा होने लगी तभी वही के स्थानीय लोगों ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले गए। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने राधेश्याम की गंभीर हालत कोदेखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक डॉ. अवनीश चौधरी ने बताया कि युवक के शरीर में कई गंभीर चोटें आई हैं और अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। उधर, घटना की सूचना पर पुलिस भी सक्रिय हुई। चौकी इंचार्ज छेदा अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। घायल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

12 साल के विकास अभियान के तहत रामनगर में आयोजित हुए कार्यक्रम, प्राकृतिक खेती और वृक्षारोपण पर दिया गया जोर

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो बस्ती भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित हुए विविध कार्यक्रम जनपद बस्ती के रामनगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए...

रामनगर में क्षेत्रीय पंचायत कार्यालय के भूमि पूजन की तैयारियां पूरी, 12 जून को होगा कार्यक्रम

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो बस्ती क्षेत्रीय पंचायत कार्यालय के निर्माण कार्य का होगा शुभारंभ बस्ती जनपद के रामनगर क्षेत्र में क्षेत्रीय पंचायत कार्यालय के नव निर्माण...

पुरानी बस्ती पुलिस का स्पा सेंटर पर छापा, 10 संदिग्ध हिरासत में, 5 महिला कर्मचारियों का रेस्क्यू

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो बस्ती स्टेशन रोड स्थित स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई जनपद बस्ती में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र