Saturday, October 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर में हाईटेंशन लाइन से जलकर गिरा पेड़ : घंटों तक अवरुद्ध...

फतेहपुर में हाईटेंशन लाइन से जलकर गिरा पेड़ : घंटों तक अवरुद्ध रहा फतेहपुर-रामनगर मार्ग, कड़ी मसक्कत बाद आवागमन बहाल

तहसील क्षेत्र अन्तर्गत फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर देर रात एक आम का पेड़ हाईटेंशन लाइन की चपेट में जलकर सड़क पर गिर गया। देवखरिया गांव के पास हुई इस घटना से मार्ग कुछ देर के लिए अवरुद्ध रहा, शुरूआत मे दोनो ओर वाहनों की कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक कृष्ण प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और तत्काल वैकल्पिक मार्ग से वाहनों का आवागमन शुरू कराया, जिससे फंसे हुए लोगों को राहत मिली। पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभाली और लोगों को सुरक्षित मार्ग से निकलने के निर्देश दिए। लगभग दो घंटे बाद वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। वन दरोगा रविंद्र के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सड़क पर गिरे विशाल पेड़ को काटने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाकर किनारे किया गया, जिसके बाद मार्ग पर फंसे वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पेड़ काफी समय से हाईटेंशन लाइन के पास खड़ा था। विद्युत तारों के संपर्क में आने से उसमें धीरे-धीरे आग लग गई और वह कमजोर होकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय यह घटना के दौरान  वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मार्ग बहाल होने के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks