Tuesday, June 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजौनपुर में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 39 करोड़ का बजट...

जौनपुर में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 39 करोड़ का बजट पास, इन कामों में होगा खर्च

जौनपुर के बदलापुर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 39 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। इसमें स्वागत द्वार, सड़कों के नामकरण, सार्वजनिक स्थलों पर बेंच और प्रकाश व्यवस्था सहित कई विकास कार्यों को मंजूरी मिली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में सोमवार को बोर्ड की बैठक अध्यक्ष सीमा सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से 39 करोड़ के अनुमानित बजट पर स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में नगर की सीमाओं पर स्वागत द्वार के साथ नामकरण महाराणा प्रताप, भगवान परशुराम, अशोक सम्राट, एपीजे अब्दुल कलाम किए जाने तथा इंदिरा चौक की चारों सड़कों का नामकरण सल्तनत बहादुर, महाराणा प्रताप, परशुराम व आम्बेडकर मार्ग का बोर्ड लगाए जाने पर सभासदों ने सहमति प्रदान की।

इसके अलावा वार्डो में सार्वजनिक स्थलों पर बेंच, सभासदों के नाम का बोर्ड फोटो सहित, मार्गों पर प्रकाश हेतु स्काई लिफ्टर, चार सौ व ढाई सौ केवीए के मोबाइल ट्रांसफार्मर क्रय किए जाने आदि प्रस्तावों पर सहमति बनी।

विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि नगर पंचायतों के विकास के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्पित है। जो भी काम प्रस्तावित है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि सभी वार्डों का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली की अहम भूमिका: डॉ. वी.के. वर्मा

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो चीफ बस्ती बढ़ती जीवनशैली संबंधी समस्याओं में हाई ब्लड प्रेशर बड़ी चुनौती आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, अनियमित खान-पान और शारीरिक...

पुलिस भर्ती परीक्षा में यातायात नियमों की उड़ीं धज्जियां

पूर्वांचल विश्वविद्यालय गेट के सामने ई-रिक्शा में क्षमता से अ​धिक भरे सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद...

पांच सड़क हादसों में टेंट हाउस संचालक समेत पांच की मौत

सड़क दुर्घटना में मृतक कुमार आशीष की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में टेंट हाउस संचालक सहित...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र