Wednesday, July 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में SIR फाइनल में 4.17 लाख मतदाता बाहर, सदर सीट सबसे...

सीतापुर में SIR फाइनल में 4.17 लाख मतदाता बाहर, सदर सीट सबसे ज्यादा प्रभावित

सीतापुर। जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई है, जिसमें बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 4.17 लाख मतदाताओं के नाम सूची से बाहर कर दिए गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सबसे ज्यादा असर सदर विधानसभा सीट पर देखने को मिला, जहां से 89,913 मतदाताओं के नाम काटे गए। वहीं सेवता विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 23,349 नाम हटाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई चुनाव आयोग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और अपडेट करना था। इस प्रक्रिया में ऐसे मतदाताओं के नाम हटाए गए जो मृत, स्थानांतरित, डुप्लीकेट या लंबे समय से अनुपस्थित पाए गए।

गौरतलब है कि इससे पहले भी SIR अभियान के दौरान बड़ी संख्या में नाम हटने की प्रक्रिया सामने आई थी, जिसमें सत्यापन के बाद ही अंतिम सूची जारी की गई।

प्रशासन का कहना है कि जिन योग्य मतदाताओं के नाम गलती से कट गए हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अपने नाम दोबारा जुड़वा सकते हैं।

इस बड़े बदलाव के बाद अब आगामी चुनावों में मतदाता संख्या पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता हैं

निष्पक्ष पत्रकार, सत्य प्रकाश शुक्ला

जिला ब्यूरो चीफ  बिसवां सीतापुर

RELATED ARTICLES

सीतापुर: दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, 22 हजार की नकदी सहित लाखों का सामान जलकर राख

जिला ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश शुक्ला सीतापुर। जिले के थाना सकरन क्षेत्र के सुमरावां गांव में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे एक दो मंजिला मकान...

तंबौर के लोहिया इंटर कॉलेज मे कराया गया वंदे मातरं

तंबौर/सीतापुर: तंबौर  के डॉ राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज में आज परिसर में गुंजित वंदे मातरम कराया गया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जिसमें...

भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच SDM टांडा शशि शेखर का तबादला, कार्रवाई पर उठे सवाल

भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच SDM टांडा शशि शेखर का तबादला, कार्रवाई पर उठे सवाल। अनुराग तिवारी, ब्यूरो चीफ अम्बेडकर नगर। अम्बेडकरनगर। टांडा के तत्कालीन उपजिलाधिकारी...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र