Thursday, August 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे पर अपशब्द टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण - कृष्ण कुमार...

कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे पर अपशब्द टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण – कृष्ण कुमार यादव

कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे पर अपशब्द टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण – जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारी पुलिस बल लगाकर छावनी में तब्दील किया।

अम्बेडकरनगर संवाददाता :- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर जिस तरह से टिप्पणी की गई है, वह शर्मनाक है मुख्यमंत्री जैसे पद पर होने के बावजूद सार्वजनिक मंच से अपशब्द बोलना किसी को शोभा नहीं देता उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कही। उन्होंने कहा कांग्रेसी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू”, कोषाध्यक्ष रेहान जैदी, कुलदीप उपाध्याय, राजीव गुप्ता, राजेश प्रजापति, दीपक मिश्र, राम नरेश पाल ने कहा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी दलित समाज से हैं, इसलिए उन पर इस तरह की टिप्पणी एक मुख्यमंत्री के द्वारा की गई है। एक बार फिर भाजपा नेतृत्व व नेताओं की मानसिकता उजागर हो गई है जो दलितों का सम्मान करने की बात कहते तो हैं लेकिन करते नहीं है। कांग्रेस हमेशा इसका विरोध करती रहेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू” ने बताया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा द्वारा अपमान जनक टिप्पणी के विरुद्ध आज प्रदेश व्यापी हेमंत विस्वा शर्मा के पुतला दहन का कार्यक्रम था, जिसके कारण जनपद मुख्यालय पर सुबह से ही भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था, कांग्रेस कार्यालय को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया। जहां पर जो भी कांग्रेसी मिला उसे वही रोक लिया गया।

जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू” को जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर रोक लिया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव अपनी गाड़ी मे पुतला लेकर आ रहे थे पुलिस को इसकी भनक लग गई और पुलिस ने तहसील तिराहे से उनकी गाड़ी का पीछा करके पटेल नगर तिराहे पर उन्हे वही रोक लिया गया। पुतले के लिए कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पुलिस से छीना झपटी हुई, उस दौरान वहाँ पर रेहान जैदी, कुलदीप उपाध्याय, दीपक मिश्र, राजेश प्रजापति, विश्वभान मिश्र “मस्सू”, राजीव गुप्ता, रामनरेश पाल, असगर अली, दीपक वर्मा, नंदकुमार गुप्ता “दद्दू”, जितेन्द्र राव, अमित कुमार यादव “संजय”, हाजी सलीम, रविकांत गौड, मो. परवेज पहुंच गये और वही सडक पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

RELATED ARTICLES

बाराबंकी में डिजिटल प्रतिभाओं का सम्मान, फतेहपुर में आयोजित हुआ भव्य क्रिएटर सम्मान समारोह

Editor : Priyanshu Mishra डिजिटल क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करने की पहल बाराबंकी जिले के फतेहपुर क्षेत्र में डिजिटल क्षेत्र से जुड़े प्रतिभाशाली युवाओं और क्रिएटरों को...

बाराबंकी के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, प्रसव के बाद ऑपरेशन में पेट में छोड़ दी गांज; मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा बाराबंकी। जिले के फतेहपुर क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। शिकायतकर्ता निशा देवी ने मुख्यमंत्री...

सहज रिटेल कम्पनी दे रही है झांसा: नहीं कर पा रहे हा जन सेवा केन्द्र संचालक ठीक से काम

तहसील फतेहपुर बाराबंकी : सहज रिटेल कम्पनी द्वारा हर ग्राम में अपने जन सेवा केन्द्र संचालक जुड़े हुए है जो ग्रामीण सेवाएँ प्रदान करते...

Most Popular

Recent Comments

ЁЯФ┤
рд╕рдВрдпреБрдХреНрдд рдЙрджреНрдпреЛрдЧ рд╡реНрдпрд╛рдкрд╛рд░ рдордВрдбрд▓ рдХреА рдмреИрдардХ рд▓рдЦрдирдК рдЧреЛрдорддреА рдирдЧрд░ рдореЗрдВ рд╕рдореНрдкрдиреНрди рд╣реБрдИ тАв рдЧрдгрддрдВрддреНрд░ рджрд┐рд╡рд╕ рдХреА рдкреВрд░реНрд╡ рд╕рдВрдзреНрдпрд╛ рдкрд░ рдЖрдо рдЖрджрдореА рдкрд╛рд░реНрдЯреА рдХреА рддрд┐рд░рдВрдЧрд╛ рдкрджрдпрд╛рддреНрд░рд╛ тАв рдбреЙ. рдиреЗрд╣рд╛ рд╕реЛрд▓рдВрдХреА рдХреЛ рдорд┐рд▓рд╛ рдЧрд┐рдиреАрдЬ рд╡рд░реНрд▓реНрдб рд░рд┐рдХреЙрд░реНрдб рдкреНрд░рдорд╛рдгрдкрддреНрд░
Enable Notifications OK No thanks