Tuesday, June 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेश12 साल का किशोर का शव पेड़ से लटका मिला सीतापुर बकरी...

12 साल का किशोर का शव पेड़ से लटका मिला सीतापुर बकरी चराने निकला था, पुलिस ने आत्महत्या की आंशका जताई है

मछरेहटा: सीतापुर के मछरेहटा थाना क्षेत्र में एक 12 वर्ष के किशोर का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैला गई मृतक की पहचान अवधेश 12 वर्ष पुत्र पप्पू राजवंशी निवासी ग्राम बीरमपुर, आदिलपुर के रूप में पहचान हुई है l

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिजनों के अनुसार अवधेश  रविवार दोपहर करीब 1 बजें घर से बकरी चराने के लिए निकाला था काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिवारजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी इसी दौरान गांव के उत्तर दिशा में स्थित सुधीर सिंह की बागिया में उसका शव पेड़ में फंदे से लटकता हुआ मिला घटना की जानकारी मिलते ही परिवार जनों में हड़कंप मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई l

सूचना पर मछरेहटा थाना प्रभारी प्रभात गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ममाले की जांच शुरू कर दी प्रारंभिक तौर पर  ममाला आत्महत्या प्रतीक बताया जा रहा है  हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है l

ग्रामीणों के मुताबिक अवधेश एक सीधा – सादा और शांत स्वभाव का लड़का था उसकी इस तरह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में शोक और दहशत का माहौल है परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है और वे घटना को लेकर स्तब्ध हैं l

थाना प्रभारी प्रभात गुप्ता ने बताया कि मामले की मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सहीं कारणों का पता चल सकेगा फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है l

RELATED ARTICLES

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली की अहम भूमिका: डॉ. वी.के. वर्मा

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो चीफ बस्ती बढ़ती जीवनशैली संबंधी समस्याओं में हाई ब्लड प्रेशर बड़ी चुनौती आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, अनियमित खान-पान और शारीरिक...

पुलिस भर्ती परीक्षा में यातायात नियमों की उड़ीं धज्जियां

पूर्वांचल विश्वविद्यालय गेट के सामने ई-रिक्शा में क्षमता से अ​धिक भरे सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद...

पांच सड़क हादसों में टेंट हाउस संचालक समेत पांच की मौत

सड़क दुर्घटना में मृतक कुमार आशीष की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में टेंट हाउस संचालक सहित...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र