Saturday, October 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशदिनदहाड़े घर का ताला तोड़ लाखों के जेवर, लैपटॉप व नकदी चोरी,...

दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ लाखों के जेवर, लैपटॉप व नकदी चोरी, दहशत में ग्रामीण

अनुराग तिवारी, ब्यूरो चीफ अम्बेडकर नगर।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आलापुर, अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के असनारा गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात, लैपटॉप, मोबाइल फोन और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही चोरियों को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं।

जानकारी के अनुसार असनारा गांव निवासी चंद्रभान यादव के परिवार के सदस्य गुरुवार दोपहर घर से बाहर थे। इसी दौरान अज्ञात चोर मकान में घुस गए और कमरों के ताले तोड़कर चंद्रभान की बहू रीना यादव के जेवरात, एक लैपटॉप, मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर फरार हो गए। घर लौटने पर बिखरा सामान देखकर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी।

ग्रामीणों का कहना है कि एक महीने के भीतर असनारा गांव में यह दूसरी बड़ी चोरी की वारदात है। इससे पहले भी चोरों ने गांव के पांच घरों में एक साथ चोरी कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी थी। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय और नाराजगी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त नहीं होने और सूचना के बाद भी पुलिस के देर से पहुंचने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। वहीं हाल ही में कार्यभार संभालने वाले थानाध्यक्ष तनुज पाल के कार्यकाल में चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी को लेकर भी लोगों में चर्चा है।

राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks