Friday, July 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशमहिला शिक्षा को लेकर अपर्णा यादव से मिलीं बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा

महिला शिक्षा को लेकर अपर्णा यादव से मिलीं बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा

महिला शिक्षा को लेकर अपर्णा यादव से मिलीं बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनुराग तिवारी, ब्यूरो चीफ अम्बेडकर नगर।

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव से बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. पूनम मिश्रा ने शिष्टाचार भेंट कर जनपद की शिक्षा व्यवस्था से अवगत कराया।

इस दौरान उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों तथा विद्यालयों में संचालित नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्राओं के नामांकन में वृद्धि, विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं, शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा ने बताया कि विभाग बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने और बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शिक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा और उनका सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है तथा सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य कर बालिका शिक्षा को और अधिक मजबूत बनाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

मार्ग की बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ा आक्रोश

ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश शुक्ला  बिसवां (सीतापुर)। तहसील बिसवां क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अजयपुर से बाजारपुरवा को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग लंबे समय...

पुलिस को सफलता: वांछित अभियुक्त सतानिक तिवारी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय

पुलिस को सफलता: वांछित अभियुक्त "सतानिक तिवारी" गिरफ्तार,भेजा गया न्यायालय। अनुराग तिवारी, ब्यूरो चीफ अम्बेडकर नगर। अम्बेडकरनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...

मांगों को लेकर आशा बहुओं और आशा किरण कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अकबरपुर-टांडा राजमार्ग किया जाम

मांगों को लेकर आशा बहुओं और आशा किरण कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अकबरपुर-टांडा राजमार्ग किया जाम। अनुराग तिवारी, ब्यूरो चीफ अम्बेडकर नगर। अम्बेडकरनगर। जनपद में अपनी विभिन्न...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र