Wednesday, May 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशअम्बेडकर नगर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन!

अम्बेडकर नगर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन!

अनुराग तिवारी, ब्यूरो चीफ अम्बेडकर नगर।

अम्बेडकर नगर। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अम्बेडकर नगर के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय सचिव श्री सत्यनारायण पटेल जी ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से केंद्र सरकार ने आम जनता पर महंगाई का बोझ डालना शुरू कर दिया है। वक्ताओं ने कहा कि सबसे पहले कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद छोटे सिलेंडरों और घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम भी लगातार बढ़ाए गए। इसके साथ ही डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगातार वृद्धि तथा अमूल दूध के दाम बढ़ने से आम लोगों का जीवन संकट में पड़ गया है।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव श्री सत्यनारायण पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है और आम जनता अपने परिवार का पालन-पोषण करने में कठिनाई महसूस कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और अमेरिका-ईरान तनाव का बहाना बनाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

एआईसीसी सदस्य श्री मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर पहुंच गई है। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी और महंगाई के खिलाफ आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

पूर्व प्रदेश सचिव श्री अमित जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह कप्तान और पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस लगातार जनहित के मुद्दों को उठाती रहेगी।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में केंद्र सरकार से बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने महंगाई कम करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए, तो पार्टी जनहित में आंदोलन को और तेज करेगी।

RELATED ARTICLES

सीतापुर पीआरवी को मिलीं 8 नई बाइकें, पुलिस रिस्पांस होगा और तेज

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां सीतापुर। जिले की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) को 8...

अभाविप शाहपुर भदफर नगर इकाई का पुनर्गठन, मनोज कुमार बने नगर अध्यक्ष

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां  सीतापुर/ लहरपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) शाहपुर भदफर नगर इकाई का पुनर्गठन शेखनापुर पंचायत सभागार में...

लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में सीतापुर में वकीलों का हंगामा, बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

सीतापुर में लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। वकीलों ने न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र