Monday, July 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशअचेत अवस्था में मिले युवक की इलाज से पहले मौत, भाई ने...

अचेत अवस्था में मिले युवक की इलाज से पहले मौत, भाई ने जिला अस्पताल में की पहचान

अचेत अवस्था में मिले युवक की इलाज से पहले मौत, भाई ने जिला अस्पताल में की पहचान।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनुराग तिवारी, ब्यूरो चीफ अम्बेडकर नगर।

अंबेडकरनगर। पुरानी तहसील के निकट दोपहर से अचेत अवस्था में पड़े एक युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बाद में उसके भाई ने उसकी पहचान रंगकेश के रूप में की।

जानकारी के अनुसार, नूर आलम ने समाजसेवी बरकत अली को फोन कर सूचना दी कि पुरानी तहसील के पास एक व्यक्ति काफी देर से अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही बरकत अली मौके पर पहुंचे और तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया।

इस दौरान उपनिरीक्षक शैलेन्द्र चौधरी, कांस्टेबल कुणाल यादव, कांस्टेबल राहुल मधेशिया और कांस्टेबल धनंजय यादव भी मौके पर पहुंच गए तथा राहत कार्य में सहयोग किया।

लावारिस समझकर युवक को जिला अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही थी, तभी वहां पहुंचे एक युवक ने अचेत व्यक्ति को अपना भाई बताया। उसकी पहचान संजलपुर सिकंदरपुर निवासी रंगकेश के रूप में हुई। रंगकेश के भाई हरिकेश उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

लोन देने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 06 अदद मोबाइल,10 अदद एटीएम कार्ड, 06 अदद सिम...

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर साइबर ठगी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान "साइबर वज्र" के क्रम में,...

हत्या का प्रयास करने के आरोप में 03 नफर अभियुक्त थाना प्रभारी बड़हलगंज द्वारा गिरफ्तार

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन...

गोरखपुर के बेतिया हाता में युवक द्वारा फाँसी लगा कर आत्महत्या

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर थाना कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत स्थित बेतियाहाता में एक पानी की टंकी के पास पेड़ पर एक युवक द्वारा फांसी लगा लेने की...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र