Friday, May 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशमां भारती विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

मां भारती विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

माँ भारती विद्या मन्दिर प्ले स्कूल ,तिलकनगर का वार्षिकोत्सव , फैन्सी ड्रेस एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव त्रिपाठी, मध्याह्न भोजन समन्वयक, बेसिक शिक्षा , विशिष्ट अतिथि कमलाकर सिंह एवं सीमा गुप्ता वरिष्ठ प्रवक्ता द्वारका प्रसाद गर्ल्स इण्टर कालेज , दुर्गेश दुबे अपर शासकीय अधिवक्ता रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती पूजन एवं दीपप्रज्वलन से प्रारम्भ हुआ। अतिथि परिचय भारतीय सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्त ने कराया। अतिथिगण का अभिनन्दन प्रबन्धक सुधीर द्विवेदी ने अंगवस्त्रम, बैच अलंकरण एवं पुष्पहार भेंट कर किया । मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में शिक्षण कार्य के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु खेल, व्यायाम , हैण्डक्राफ्ट, सांस्कृतिक प्रतिभाग को अतिआवश्यक बताया। कार्यक्रम की मुख्य शोभा बच्चों द्वारा बनाये गये भाँति-भाँति सुन्दर हैण्डक्राफ्ट रहे। अतिथि एवं अभिभावकों ने बच्चों की हस्तकला का अवलोकन किया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और बच्चों की प्रत्येक क्षेत्रों में अभिरुचि की भूरि-भूरि प्रशंसा की।विशिष्ट अतिथि कमलाकर सिंह ने विद्यालय के पूर्व में सफल अध्यापन एवं संस्कारिक शिक्षा प्रदान करने को विशिष्टता पूर्वक अपने सम्बोधन में कहा। विशिष्ट अतिथि सीमा गुप्ता ने अभिभावक , छात्र एवं विद्यालय के मध्य अच्छे समन्वय को छात्र-छात्राओ के उदीयमान भविष्य के लिये हितकर बताया और अभिभावकों को बच्चों के स्वस्थ पोषण हेतु उत्तम और पौष्टिक भोजन की बात कही , जिससे अच्छा भोजन स्वस्थ मष्तिष्क के लिये अतिआवश्यक बताया। विद्यालय की शिक्षिकाओं नीतू मिश्रा,नीलू पाल, रितिका श्रीवास्तव को अच्छे शिक्षण कार्य हेतु सम्मानित किया गया। प्रथमा सिन्हा ने सुन्दर भजन की प्रस्तुति दिया। प्रधानाचार्या प्रमिला द्विवेदी ने अभ्यागत अतिथिगण का विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया एवं उनके पाथेय को विद्यालय के उत्तरोत्तर प्रगति हेतु मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन सतीश कुमार गुप्त ने किया। कार्यक्रम में अतिथिगण शैलेन्द्र मिश्र, मंजेश तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, नीलम गुप्ता, रीता शर्मा एवं सम्मानित अभिभावक उपस्थित रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RELATED ARTICLES

जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित

बस्ती रितेश कन्नौजिया संवाददाता बस्ती जनपद में बढते तापमान एवं संभावित हीटवेव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्टेªट...

क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले चार अधिकारी/ कर्मचारी को उपहार देकर विदाई की गई

शमशाद आलम ब्यूरो जनपद बस्ती: 01 उ0नि0, 01 मु0आ0 चालक, 01 मु0आ0 ना0पु0 और 01 अनुचर जो अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा,...

सीतापुर में दर्दनाक हादसा: नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

निष्पक्ष पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश शुक्ला  सीतापुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र