शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन-शक्ति गोरखपुर के पर्यवेक्षण में “मिशन-शक्ति अभियान” के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जागरूक करने हेतु जनपद के समस्त थानों द्वारा “बहू बेटी सम्मेलन” का आयोजन कर चौपाल लगाकर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं/महिलाओं/छात्राओं को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित विभिन्न कानूनों एवं महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन के संबंध में भी जानकारी दी गई एवं पंपलेट का वितरण किया गया।

