Tuesday, July 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर: नैमिषारण्य पुलिस का जुए के अड्डे पर बड़ा छापा, 2 गिरफ्तार,...

सीतापुर: नैमिषारण्य पुलिस का जुए के अड्डे पर बड़ा छापा, 2 गिरफ्तार, 15 बाइक और नकदी बरामद

जिला ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश शुक्ला 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीतापुर। थाना नैमिषारण्य पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्ष्मणगंज मोड़ के पास चल रहे एक जुए के अड्डे पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 15 मोटरसाइकिलें, ₹13,000 की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मानू निवासी जनपद सीतापुर तथा प्रदीप निवासी जनपद हरदोई के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

छापेमारी के दौरान बुलेट, पल्सर, अपाचे सहित कुल 15 मोटरसाइकिलें मौके से बरामद कर सीज कर दी गईं। आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष नवनीत मिश्रा के नेतृत्व में थाना नैमिषारण्य पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने कहा कि जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

तराई किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजिंदर सिंह विर्क ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा बिलासपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत अहरो में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नदीम यार खां को तराई किसान यूनियन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त...

गोरखपुर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गोरखपुर | शेषनाथ पाठक, ब्यूरो गोरखपुर जनपद गोरखपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य...

सीतापुर मे बजरंगदल का प्रदर्शन , दो पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग

बजरंगदल का प्रदर्शन  जिले के लहरपुर में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल समेत कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र