Tuesday, July 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर डीएम ने आईटीआई निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता में...

सीतापुर डीएम ने आईटीआई निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी

सीतापुर। जनपद में निर्माणाधीन राजकीय आईटीआई भवन का जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक पिलर में सरिया बाहर दिखाई देने पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, कार्य की प्रगति और तकनीकी मानकों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएं तथा जहां भी कमियां पाई गई हैं, उन्हें तत्काल दूर किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि भविष्य में गुणवत्ता संबंधी शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि सभी सरकारी भवन उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण हों, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

ब्यूरो रिपोर्टर: सत्य प्रकाश शुक्ला
RELATED ARTICLES

तंबौर के सभी इंटर कॉलेज में की गई बैठक और उसमें शिक्षा सुधार पर चर्चा की गई और एनसीईआरटी बुक लागू करने को कहा...

तंबौर/सीतापुर तंबौर के सभी इंटर कॉलेज में की गई बैठक और उसमें शिक्षा सुधार पर चर्चा की गई और एनसीईआरटी बुक लागू करने को कहा...

गोरखपुर के सदर अस्पताल में आयुष विभाग के अंतर्गत कार्यरत आयुर्वेदाचार्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय त्रिपाठी जी से कुछ रोगों के निदान के संबंध...

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर "वात-पित्त-कफ का महत्व और इनका हमारे स्वास्थ्य से संबंध।" डॉ. संजय त्रिपाठी जी के अनुसार आयुर्वेद में यह मान्यता है कि वात,पित्त...

गुमशुदा 08 वर्षीय बच्ची को 02 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गीडा के नेतृत्व में उ0नि0 अंजय सिंह...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र