Sunday, October 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशथाना सकरन सीतापुर संकल्प लेकर हिस्ट्रीशीटरों को कानून पालन का दिलाया गया...

थाना सकरन सीतापुर संकल्प लेकर हिस्ट्रीशीटरों को कानून पालन का दिलाया गया भरोसा

जिला ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश शुक्ला 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाना सकरन सीतापुर। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सकरन थाना परिसर में थाना क्षेत्र के चिन्हित 18 हिस्ट्रीशीटरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि “कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे।” उन्होंने सभी हिस्ट्रीशीटरों को कानून का पालन करने, अपराध से दूर रहने तथा शांतिपूर्ण जीवन जीने की सलाह दी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति दोबारा अपराध में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराध का रास्ता केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार के भविष्य को भी प्रभावित करता है। इसलिए सभी लोग कानून का सम्मान करें और समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

बैठक के दौरान सभी हिस्ट्रीशीटरों को थाना क्षेत्र छोड़ने से पूर्व थाने में सूचना देने तथा अपनी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी से भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल न होने का संकल्प भी दिलाया गया।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks