Sunday, October 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशदवा लेने आई बुजुर्ग महिला की हाईवे पर दर्दनाक मौत, सड़क पार...

दवा लेने आई बुजुर्ग महिला की हाईवे पर दर्दनाक मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

जिला ब्यूरो चीफ: सत्य प्रकाश शुक्ला

अटरिया (सीतापुर)। जनपद सीतापुर के थाना अटरिया क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दवा लेने आई एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब महिला उपचार के बाद सड़क पार कर रही थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला अटरिया के समीप हीरपुर स्थित दरी मिल परिसर में संचालित स्वास्थ्य उपचार केंद्र पर इलाज एवं दवा लेने आई थी। उपचार के बाद वापस लौटते समय अटरिया थाने के पास नेशनल हाईवे पार करते हुए वह किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना अटरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान शकीरा (लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है, लेकिन उसके पूर्ण पते एवं परिजनों की जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में मृतका के परिजनों की तलाश और पहचान कराने का प्रयास जारी है।

थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्र ने बताया कि महिला सड़क पार करते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हुई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मृतका के गांव और परिजनों का पता लगाने का प्रयास जारी है। परिजनों की पहचान होते ही उन्हें घटना की सूचना दी जाएगी।

— जिला ब्यूरो चीफ, सत्य प्रकाश शुक्ला, सीतापुर

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks