Wednesday, June 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर /सकरन थाना में छत के रास्ते 5 लाख की चोरी, परिवार...

सीतापुर /सकरन थाना में छत के रास्ते 5 लाख की चोरी, परिवार सोता रहा

थाना सकरन / सीतापुर जिले में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि देर रात चोर छत के रास्ते घर में घुसे और परिवार के सोते रहने के दौरान अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर करीब 5 लाख रुपये मूल्य के नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी और बक्सों के ताले टूटे हुए थे तथा नगदी और कीमती जेवरात गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

चोरी की इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

रिपोर्ट: सत्य प्रकाश शुक्ला, बिसवां सीतापुर

RELATED ARTICLES

बिसवां तहसील में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां की रिपोर्ट बिसवां, सीतापुर, 02 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने...

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, 20 घंटे के भीतर दबोचा गया आरोपी

सीतापुर: थाना अटरिया नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सीतापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के लगभग 20 घंटे के भीतर...

पूर्व सांसद राजेश वर्मा की हत्या की साजिश नाकाम, कस्टडी से भागा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

सीतापुर। जिले में एक बड़ी वारदात होने से पहले ही पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया। पुलिस के अनुसार, पूर्व सांसद राजेश वर्मा की...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र