Friday, October 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व सांसद राजेश वर्मा की हत्या की साजिश नाकाम, कस्टडी से भागा...

पूर्व सांसद राजेश वर्मा की हत्या की साजिश नाकाम, कस्टडी से भागा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

सीतापुर। जिले में एक बड़ी वारदात होने से पहले ही पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया। पुलिस के अनुसार, पूर्व सांसद राजेश वर्मा की हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था, जिसे बाद में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का पूर्व सांसद के परिवार से पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते वह तम्बौर स्थित आवास के बाहर पहुंचा था और कथित तौर पर हत्या की योजना बना रहा था। समय रहते सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, लेकिन पूछताछ के दौरान वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गया।

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। तलाश के दौरान पुलिस और आरोपी का आमना-सामना हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने बताया कि आरोपी पूर्व सांसद की हत्या करने के इरादे से उनके घर पहुंचा था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। मामले में विस्तृत पूछताछ और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया गया और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

**— सत्य प्रकाश शुक्ला, महराजनगर (सीतापुर)**

RELATED ARTICLES

दरियापुर में 24 से 26 अक्टूबर तक होगा दशहरा मेला, तीन दिन सजेगा धार्मिक कार्यक्रमों का मंच, 26 को होगा रावण वध

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: थाना महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में स्थित जय श्री दुर्गा मां के स्थान पर तीन दिवसीय दशहरा मेले का आयोजन...

फतेहपुर के पटेल पार्क पर उठे सवाल, वर्षों बाद भी आम लोगों की पहुंच पर लगा ताला!

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर बाराबंकी। फतेहपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर बना पटेल पार्क इन दिनों अपने इस्तेमाल को लेकर सवालों के...

फतेहपुर बाराबंकी में सफाई व्यवस्था की खुली पोल, घरों में जमा कूड़ा और गलियों में गंदगी से लोग परेशान

CO एडिटर हिमांशी मिश्रा सफाई के नाम पर खानापूर्ति के आरोप, एक घर पर बैठकर चाय-नाश्ता करने के बाद लौटने की शिकायत; आखिर जिम्मेदार अधिकारी...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks