बाराबंकी: क्षेत्र अन्तर्गत तहसील फतेहपुर में स्वराज ट्रैक्टर-सर्विस सेंटर, सूर्या फार्मटेक के नए शोरूम का उद्घाटन किया गया। भगौली रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट शोरूम का भव्य उद्घाटन उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और पूर्व सांसद सीतापुर, राजेश वर्मा ने फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि राजेश वर्मा ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में किसानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक एवं उन्नत कृषि यंत्रों के उपयोग को समय की आवश्यकता बताया। और यह भी कहा कि स्वराज ट्रैक्टर एवं सर्विस सेंटर जैसे प्रतिष्ठान ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने शोरूम प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए किसानों से आधुनिक कृषि उपकरणों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सौरभ वर्मा और हेमंत वर्मा ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने शोरूम में उपलब्ध ट्रैक्टरों की विभिन्न श्रेणियों, सर्विसिंग सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश वर्मा को स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित भी किया गया। समारोह के आयोजक डॉ. डी.पी. सिंह ने सभी उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह शोरूम किसानों को स्वराज ट्रैक्टरों की बिक्री, सर्विसिंग, रखरखाव और स्पेयर पार्ट्स जैसी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा, जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस उद्घाटन समारोह में अधिक संख्या में किसान, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और व्यापारिक वर्ग के लोग उपस्थित रहे।

