Sunday, May 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर में हाईटेंशन लाइन से जलकर गिरा पेड़ : घंटों तक अवरुद्ध...

फतेहपुर में हाईटेंशन लाइन से जलकर गिरा पेड़ : घंटों तक अवरुद्ध रहा फतेहपुर-रामनगर मार्ग, कड़ी मसक्कत बाद आवागमन बहाल

तहसील क्षेत्र अन्तर्गत फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर देर रात एक आम का पेड़ हाईटेंशन लाइन की चपेट में जलकर सड़क पर गिर गया। देवखरिया गांव के पास हुई इस घटना से मार्ग कुछ देर के लिए अवरुद्ध रहा, शुरूआत मे दोनो ओर वाहनों की कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक कृष्ण प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और तत्काल वैकल्पिक मार्ग से वाहनों का आवागमन शुरू कराया, जिससे फंसे हुए लोगों को राहत मिली। पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभाली और लोगों को सुरक्षित मार्ग से निकलने के निर्देश दिए। लगभग दो घंटे बाद वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। वन दरोगा रविंद्र के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सड़क पर गिरे विशाल पेड़ को काटने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाकर किनारे किया गया, जिसके बाद मार्ग पर फंसे वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पेड़ काफी समय से हाईटेंशन लाइन के पास खड़ा था। विद्युत तारों के संपर्क में आने से उसमें धीरे-धीरे आग लग गई और वह कमजोर होकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय यह घटना के दौरान  वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मार्ग बहाल होने के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RELATED ARTICLES

बस्ती मंडल में कानून व्यवस्था और राजस्व वसूली को लेकर सख्त निर्देश, अधिकारियों को तेज कार्रवाई के आदेश

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो बस्ती मंडल में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा राजस्व वसूली की प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से...

तेज रफ़्तार मोटरसाईकिल की पिकअप से हुई टक्कर युवक घम्भीर रूप से घायल

बाराबंकी थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला अन्तर्गत  ग्राम छेदा में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। इस हादसे...

थूकते समय चलती बस से गिरकर महिला टीचर की मौत: सीतापुर में दर्दनाक हादसा, गेट पर संतुलन बिगड़ने से गई जान, एक हाथ से...

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां  उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक बेहद दर्दनाक हादसे में महिला शिक्षिका की मौत हो गई। बताया...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र