Tuesday, July 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर लहरपुर बसंतीपुर गांव में तालाब पर ताला, ग्रामीण परेशान

सीतापुर लहरपुर बसंतीपुर गांव में तालाब पर ताला, ग्रामीण परेशान

लहरपुर/सीतापुर। जनपद के विकासखंड लहरपुर अंतर्गत ग्राम बसंतीपुर में स्थित तालाब ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब पर ताला लगा रहता है और महीने में केवल 1 से 2 दिन ही खोला जाता है। भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को पानी और अन्य जरूरतों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रामीणों का कहना है कि तालाब पहले गांव के लोगों के उपयोग में आता था, लेकिन अब अधिकतर समय बंद रहने के कारण इसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है। साथ ही तालाब सूखा पड़ा है और अंदर जाने की भी कोई उचित व्यवस्था नहीं है।

गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब को नियमित रूप से खुलवाया जाए, साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को राहत मिल सके। वहीं ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे संबंधित अधिकारियों से शिकायत करेंगे।

RELATED ARTICLES

तंबौर के सभी इंटर कॉलेज में की गई बैठक और उसमें शिक्षा सुधार पर चर्चा की गई और एनसीईआरटी बुक लागू करने को कहा...

तंबौर/सीतापुर तंबौर के सभी इंटर कॉलेज में की गई बैठक और उसमें शिक्षा सुधार पर चर्चा की गई और एनसीईआरटी बुक लागू करने को कहा...

गोरखपुर के सदर अस्पताल में आयुष विभाग के अंतर्गत कार्यरत आयुर्वेदाचार्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय त्रिपाठी जी से कुछ रोगों के निदान के संबंध...

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर "वात-पित्त-कफ का महत्व और इनका हमारे स्वास्थ्य से संबंध।" डॉ. संजय त्रिपाठी जी के अनुसार आयुर्वेद में यह मान्यता है कि वात,पित्त...

गुमशुदा 08 वर्षीय बच्ची को 02 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गीडा के नेतृत्व में उ0नि0 अंजय सिंह...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र