सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीतापुर। जिले की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) को 8 नई बाइकें उपलब्ध कराई गई हैं। नई बाइकों के मिलने से अब पुलिस संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी तेजी से पहुंच सकेगी।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने बताया कि इन बाइकों के माध्यम से पुलिस रिस्पांस समय में सुधार होगा और आम जनता को त्वरित सहायता मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि कई बार संकरी गलियों और ग्रामीण क्षेत्रों में चार पहिया वाहन पहुंचने में परेशानी होती है, ऐसे में बाइक पीआरवी काफी मददगार साबित होगी।
नई बाइकों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिससे पुलिस कर्मी घटनास्थल पर जल्दी पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई कर सकेंगे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा तथा जनता को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

