Friday, October 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में बाइक-ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत 5 लोग घायल,...

सीतापुर में बाइक-ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत 5 लोग घायल, गंभीर हालत में पति-पत्नी लखनऊ रेफर

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाना रामकोट / सीतापुर जिले में रविवार को तेज रफ्तार बाइक और ऑटो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, हादसा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में हुआ, जहां बाइक सवार और ऑटो आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ऑटो में सवार कई लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने पति-पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

दरियापुर में 24 से 26 अक्टूबर तक होगा दशहरा मेला, तीन दिन सजेगा धार्मिक कार्यक्रमों का मंच, 26 को होगा रावण वध

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: थाना महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में स्थित जय श्री दुर्गा मां के स्थान पर तीन दिवसीय दशहरा मेले का आयोजन...

फतेहपुर के पटेल पार्क पर उठे सवाल, वर्षों बाद भी आम लोगों की पहुंच पर लगा ताला!

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर बाराबंकी। फतेहपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर बना पटेल पार्क इन दिनों अपने इस्तेमाल को लेकर सवालों के...

फतेहपुर बाराबंकी में सफाई व्यवस्था की खुली पोल, घरों में जमा कूड़ा और गलियों में गंदगी से लोग परेशान

CO एडिटर हिमांशी मिश्रा सफाई के नाम पर खानापूर्ति के आरोप, एक घर पर बैठकर चाय-नाश्ता करने के बाद लौटने की शिकायत; आखिर जिम्मेदार अधिकारी...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks