Tuesday, May 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में लापता किशोर का शव मिलने से सनसनी बेड के नीचे...

सीतापुर में लापता किशोर का शव मिलने से सनसनी बेड के नीचे खून से लथपथ मिला शव, बड़े भाई का बेटा फरार; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिसवां / सीतापुर जनपद के बिसवां क्षेत्र में एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लापता किशोर का शव घर के अंदर बेड के नीचे खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि किशोर शुक्रवार शाम से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में घर के अंदर बेड के नीचे उसका शव मिलने से सभी दंग रह गए। शव को छिपाने के लिए ऊपर सामान रखा गया था।

परिजनों ने बड़े भाई के बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

RELATED ARTICLES

जमीन कब्जे के आरोप में परिवार आमरण अनशन पर बैठा, SDM ने जांच का दिया आश्वासन

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां  सीतापुर/खैराबाद में जमीन विवाद में परिवार आमरण अनशन पर बैठा: नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पर जमीन कब्जाने...

सीतापुर : रेउसा – तंबौर मार्ग पर धू -धू कर जला CNG ऑटो, बाल बाल बचे यात्री

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां  सीतापुर जनपद के रेउसा क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रेउसा से तम्बौर...

घर से निकले युवक का शव निर्माणाधीन पुलिया में मिला, हत्या की आशंका

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां  थानगांव /सीतापुर में घर से निकले एक युवक का शव निर्माणाधीन पुलिया में मिलने से इलाके में...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र