सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीतापुर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड स्तर पर मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में 2 लाख से अधिक वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा हुआ। वहीं विभिन्न मामलों में 16 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि के समझौते भी किये गये
लोक अदालत में पारिवारिक विवादों के मामलों में भी बड़ी सफलता मिली। 23 शादीशुदा दंपतियों के बीच समझौता कराया गया, जिसके बाद परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला। न्यायिक अधिकारियों ने दंपतियों को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ जीवन बिताने की सलाह दी।
कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश समेत कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। बैंक ऋण, राजस्व, मोटर दुर्घटना, पारिवारिक विवाद और अन्य लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण किया गया। लोक अदालत के माध्यम से लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय मिलने पर फरियादियों ने संतोष जताया।

